आज हम शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों के कारण खुली हवा में साँस ले रहे हैं- ओ पी सिहाग

पंचकूला,23 मार्च : जजपा नेता ओ पी सिहाग एवं सुरिन्दर चड्डा ने शहीद दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 11 व 15 के शहीद भगत सिंह चौक पर पहुँच कर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन को नमन किया । इस अवसर पर ओ पी सिहाग ने कहा कि आज हम जो खुली हवा में साँस ले रहे हैं वो हमे हमारे जाबांज अमर शहीदों सरदार भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव एवं अन्य हज़ारों देशभक्तों की कुर्बानियों व देश को आजाद करवाने हेतू उनके द्वारा किए गए लंबे संघर्ष की वज़ह से ही मुमकिन हो पाया है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव ने छोटी सी उम्र में देश की आजादी के लिए आज ही के दिन हंसते हंसते फांसी का फंदा चूम कर देश भक्ति की एक नई मिशाल कायम की थी जिसने अंग्रेजो को देश से भगाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमे हमेशा अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले तथा इस लड़ाई में विदेशी आततायियों की यातनाएं सहने वाले हज़ारों वीरो को हमेशा याद करते रहना चाहिए तथा उनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *