मनीषा रानी ने मुंबई में नवरात्रों में खरीदा नया घर

 

सुनीता शर्मा
मुंबई :
मनीषा रानी ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। मनीषा ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम मनीषा रानी ने बताया है कि अब उनके हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। उनका एक बड़ा सपना नवरात्रों के शुभ अवसर पर पूरा हो गया है। सपनों के शहर मुंबई में मनीषा को नाम, दौलत-शोहरत और प्यार सब कुछ मिला है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा लेने के बाद से पूरा देश अब मनीषा को जानता है और उन पर जान छिड़कता है।
मनीषा रानी के चुलबुले अंदाज ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया है। फैंस से मिले इसी प्यार का नतीजा है कि अब मनीषा रानी मुंबई में अपना खुद का घर खरीदने में कामयाब हो गई हैं। मनीषा ने मुंबई में अपना पहला अपार्टमेंट खरीदा है। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। मनीषा ने एक नोट शेयर किया और अपने घर को लेकर खुलासा किया।
मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘नवरात्र का पहला दिन और आप सबके प्यार की वजह से मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर.. ये सब कुछ आप सब लोगों की वजह से हुआ। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। हर चीज के लिए ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं।’ अब मनीषा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा रानी ने 4.98 करोड़ रुपये में मुंबई में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा है। उनका घर मुंबई गोरेगांव में है। बताया जा रहा है कि मनीषा का अपार्टमेंट 17वीं मंजिल पर है और वहां से खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। ये घर मनीषा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वो हमेशा से बालकनी वाला घर चाहती थीं। ऐसे में अब उनका ये सपना पूरा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *