मंडी में किसान की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करें अधिकारी:  मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी


चंडीगढ़, 12 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अगर किसी अनाज मंडी में किसान की सरसों या गेहूं भीगती है तो हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कुछ समाचार पत्रों में नाथूसरी चौपटा, सिरसा और नारनौंद की अनाज मंडियों में किसानों की फसलें भीगने से संबंधित खबरों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए कहा है कि जब किसान की फसल मंडी में पहुंच जाती है तो हरियाणा राज्य कृषि  विपणन बोर्ड की जिम्मेवारी बन जाती है कि उनकी फसल की बारिश आदि से सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने उक्त मंडियों में सरसों एवं गेहूं की फसलों को भीगने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी इसके लिए दोषी पाया जाएगा , उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इस मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके 15 अप्रैल तक उनको जानकारी दी जाए कि अधिकारी इस मामले का समाधान करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम के बारे में नजर रखी जाए और मंडी में आने वाली फसल की सुरक्षा की अग्रिम तैयारी की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *