डॉ अंबेडकर जी एक महान नेता, सामाजिक सुधारक और भारत के संविधान के शिल्पकार थे: पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं विधायक चंद्र मोहन

 

पंचकूला 14 अप्रैल : डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वें जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं विधायक चंद्र मोहन और स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक चंद्र मोहन ने कहा कि डॉ अंबेडकर जी एक महान नेता, सामाजिक सुधारक और भारत के संविधान के शिल्पकार थे।उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति जागरूक करने और समानता की स्थापना के लिए याद किया जाता है। डॉ अंबेडकर समाज सुधारक होने के साथ-साथ एक महान लेखक भी थे। उनका मानना था कि आर्थिक उत्थान के बिना कोई भी सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी संभव नहीं है और समाज को डॉ अंबेडकर के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।इस अवसर पर आर के कक्कड़ , नवीन बंसल एडवोकेट , डॉ राम परसाद , अजय सूद , विजय सैनी, चंद्रिका प्रशाद , राजीव भुक्कल , सुनील सिरोहा , प्रवेश पैतका, मनीष छाछिया एडवोकेट, महेश गनेरीवाला , आदर्श यादव ,रितेश कक्कड़, महाकृष्णन , मनोहर वासाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *