भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा का भी हुआ अनावरण
रमोला न्यूज/ नौगांव: नौगांव विकासखंड के कफनोल गांव में
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जंयती समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पुर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत की ओर यहां अंवेडकर प्रतिमा का फीता काटकर अनावरण किया गया ।
हरीश रावत ने कहा महान दिन है, मानवता से जुड़ा दिन है। संविधान में सामाजिक न्याय के बिना समता नहीं आ सकती। उनकी सोच सबके लिए धरोहर है । लोक तंत्र का वोट देने का अधिकार संविधान से जुड़ा है। उनके सपनों का हिन्दुस्तान बने।
कुछ लोग अमीर बन रहे औरन 40 करोड़ गरीब तबके के लोग है । गरीब के हाथ से शिक्षा निकल रही ।
उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके समाज हित में किए कार्यों अपने जीवन में उतारने की बात कही।
उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने के लिए लोगों से आग्राह किया और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
आंनद रावत ने कहा वर्तमान सरकार अंवेडकर के सिद्दातों पर नहीं चल रही। उन्होने आनलाइन गेम का सरकार के साथ मिली भगत का आरोप लगाया।
इस मौके पर मुख्य व्यक्ताओं ने संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान चन्द्र शेखर पंवार ने की।
इस मौके पर अनिल बेसारी तथा राजूली वत्रा व राज सावन की ओर से रवांई गीतों की शानदार प्रस्तुती दी।
इस अवसर पर क्रांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला विहारी लाल शाह, आंनद रावत, विजय सिंह रावत,
समिती के अध्यक्ष संजय शाह,
पुर्व सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पुर्व ब्लाक अध्यक्ष रामप्रसाद सेमवाल, चन्द्र सिंह पंवार, दर्शन लाल, रमेश इन्दवाण, साधू लाल पालीवाल, हरी मोहन जुंवाठा, अंकित पंवार, चन्द्र शेखर पंवार, सहित कई लोग मौजूद थे ।

