10वीं और 12वीं में अमरावती विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

 

पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम में अमरावती विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि दसवीं कक्षा में स्कूल की गिनिशा सहगल ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है।

गिनिशा ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कुशल ने 97.4, हरसिमरत, विधान ने 97.2, सुप्रिया ने 96.6, सेजल, अनमोल ने 96, नम्या धीमान ने 95.8, दिया गर्ग ने 95.6, श्रेष्ठ ने 95.6, रूद्र ने 95.4, सिद्ध दहिया ने 95.2, परिशा ने 95.2, शौर्य नेगी ने 94.6, निखिल कुमार ने 94.4, निमिष ने 93.4, संचित ने 92.8, प्राकह ने 92.4, वंशु ने 92.4, सुरभि 92, तृषा 91.8, गुरुवंश, ईशान ने 91.8 और अर्जुन ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए है। वहीं अमरावती विद्यालय के 12वीं कक्षा के परिणाम भी शानदार रहा। मेडिकल में योगंश जैन ने मेडिकल में 96.4 प्रतिशत, नंदिनी ने कॉमर्स में 94.6 प्रतिशत, जानवी मेहता ने आर्ट्स में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल के श्रेयश डी पाटील, रक्षंदा राणा, कृतिका वर्मा, राहुल कुमार, परी, मिस्टी गर्ग, अर्चिता लाकड़ा, नंदनी कुमारी और जानवी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के एमडी कुलभूषण गोयल ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *