प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर रोहतक से उठी स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल

 

स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

रिपोर: प्रीती कंबोज

रोहतक, 17 सितंबर – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ हुआ।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे पी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अभियान की शुरुआत की।

अभियान का मकसद – नारी स्वास्थ्य से परिवार सशक्त

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, जागरूकता और बेहतर देखभाल है।
अभियान की अवधि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक रखी गई है।

प्रदर्शनी में दिखा “स्वस्थ माँ – सुरक्षित शिशु” का संदेश

प्रदर्शनी में “स्वस्थ माँ, सुरक्षित शिशु – मजबूत समाज की नींव” जैसे प्रेरक संदेश प्रमुख आकर्षण रहे।

मुख्य अतिथियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान और निक्षय पोषण योजना से जुड़ी जानकारियां लीं।

इस योजना के तहत टीबी रोगियों को इलाज के दौरान प्रतिमाह 1000 रुपये पोषण सहायता सीधे बैंक खाते में मिलती है।

 

 

महिलाओं ने लिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

स्टॉलों पर बड़ी संख्या में महिलाएँ पहुँचीं और उन्होंने कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया नियंत्रण, थैलेसीमिया जांच, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और क्षय रोग से जुड़ी जानकारी ली।
पोषण अभियान से संबंधित पोस्टरों में संतुलित आहार, स्तनपान का महत्व और एनीमिया नियंत्रण पर जोर दिया गया।

रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

अभियान के पहले दिन विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया।

विशेष टीकाकरण अभियान (VHSND)

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।

इसमें 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

रूटीन इम्यूनाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डिजिटल स्वास्थ्य पहल

प्रदर्शनी का आकर्षण “I am a Digital Health Champion” फोटो फ्रेम और ABHA हेल्थ आईडी कार्ड प्रमोशन रहा।
इसमें नागरिकों को मोबाइल पर अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई।

24×7 हेल्पलाइन सेवाएं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को जानकारी दी कि किसी भी समस्या पर –

हरियाणा स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104

निक्षय संपर्क हेल्पलाइन 1800-11-6666 (टोल फ्री)
24×7 उपलब्ध हैं।

प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी

इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, पूर्व मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर, रोहतक के मेयर श्री रामावतार वाल्मीकि, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी श्री आरएस ढिल्लो सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *