सेवा पखवाड़ा के तहत पूरे देश में सेवा के नए आयाम : अनिल विज

 

अम्बाला छावनी में रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त एकत्रित

चंडीगढ़, 21 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे देश में सेवा के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए।

रक्तदाताओं को किया सम्मानित

अम्बाला छावनी के चन्द्रपुरी स्थित गढ़वाल धर्मशाला में भाजपा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अनिल विज ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर अभिनंदन भी किया।

रक्तदान महादान – विज

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है। इसी कारण रक्तदान को महादान कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है।

पौधारोपण भी होगा

अनिल विज ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है बल्कि इसके अंतर्गत पौधारोपण जैसे सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से हम जरूरतमंद और दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बचा सकते हैं।

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल, पीएमओ डॉ. पूजा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, भाजपा नेता संजीव सोनी, विपिन खन्ना, परवेश शर्मा, बलित नागपाल, तरविंद्र सोनू, गौरव सैनी, संजीव अत्री, सन्नी तुली, सुनीता पाटिल, अरविंद राणा, मोहित शर्मा, आशीष अग्रवाल, सोनिया देसवाल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, प्रवीण जैन, सुरेश सरपंच, रवि वर्मा, अशोक, डॉ. गिरधारी, ज्ञान ठाकुर, बलजिंद्र, संदीप लखाली, महेंद्र बढौला, दीपक भसीन, रवि राणा, नीलम शर्मा, जंगबहादुर पाल, सुभाष शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *