उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में जलेबी ने घोली मिठास, पर्यटन मंत्री ने किया स्वागत

फरीदाबाद, 17 नवंबर। गोहाना की जलेबी राजनीतिक ही नहीं, प्रशासनिक बैठकों में अपना स्थान बना रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में फरीदाबाद में 32वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को जलेबी और शाॅल के साथ स्वागत किया। अतिथि इस शिष्टाचार भेंट को पाकर प्रफुल्लित नजर आए।


सोमवार को होटल राजहंस, सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 32वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक के प्रारंभ होने से पूर्व बतौर पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने अपनी मेहमाननवाजी से अतिथियों का दिल जीत लिया। उन्होंने राजनीतिक दृष्टिकोण से हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में मतदाताओं को लुभाने वाली गोहाना की जलेबी को इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक में पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने अतिथियों को भेंट किया। पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, जम्म एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खु व अन्य प्रतिनिधियों को जलेबी के साथ-साथ शाॅल भेंट की। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने आतिथ्य के लिए मशहूर है और हमेशा से ही प्रदेश अपने अतिथियों का मान-सम्मान करने में कोई कसर नहीं छोडता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *