राधी देवी अमरावती पालीक्लिनिक ने मनाया 20वां स्थापना दिवस

राधी देवी अमरावती पालीक्लिनिक ने मनाया 20वां स्थापना दिव

 

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकूला। पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स स्थित राधी देवी अमरावती पालीक्लिनिक (मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल) ने अपना 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 12:30 बजे भोग एवं लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

पंचकूला के पूर्व महापौर एवं अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलभूषण गोयल ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पालीक्लिनिक द्वारा समाजहित में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 250 लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।

कैंप में मेडिसिन विशेषज्ञ डा. रमेश्वर चंदर (एमडी मेडिसिन, पूर्व पीएमओ, गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर-16 चंडीगढ़), नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. बक्शी गुप्ता व डा. नीरज गुप्ता, आर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डा. विवेक भाटिया, बाल रोग विशेषज्ञ डा. डेज़ी बंसल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. रजत मेहता, यूरोलॉजिस्ट डा. बोधराज ठाकुर, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे विशेषज्ञ डा. लवकेश मित्तल, फिजियोथेरेपी में डा. किरण व डा. दीपक, दंत रोग विशेषज्ञ डा. अमृता आहूजा तथा गायनोकोलॉजिस्ट डा. सुरभि गुप्ता एवं डा. अर्चना चौधरी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पालीक्लिनिक में मेडिसिन, नेत्र, आर्थोपेडिक्स, गायनोकोलाजी, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, डेंटल, फिजियोथेरेपी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं पूर्णतः सुसज्जित लैब की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।

इस अवसर पर कुलभूषण गोयल व अंजू गोयल, जीवन प्रकाश अग्रवाल व लता अग्रवाल, हरगोबिंद गोयल व मीना गोयल, नेहा व मयंक गोयल, परिनीता व नितिन गोयल, मानसी व ऐनेश गोयल, वीरेन गोयल व भाविक गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *