बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का तरुण भंडारी के आवास पर भव्य स्वागत

 

*आगामी चुनावों को लेकर हुई अहम राजनीतिक चर्चा

रोमी सिंह

पंचकूला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ विधायक पवन खरखौदा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आगमन पर समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं तरुण भंडारी ने स्वयं उनका तथा विधायक पवन खरखौदा का आत्मीय अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। खास तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव के बाद चंडीगढ़ में होने वाले चुनावों को लेकर गहन मंथन किया गया। चंडीगढ़ चुनाव में पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी तरुण भंडारी आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई विधायकों और पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। पार्टी विस्तार और राजनीतिक समन्वय में उनकी भूमिका को संगठन में काफी अहम माना जाता है।
इस अवसर पर मुकेश सिंगला ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पार्टी की भविष्य की रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने तरुण भंडारी जी को अहम राजनीति में चाणक्य की उपाधि देते हुए कहा कि
यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *