उपायुक्त ने दिव्यांग अधिकारों की जिलास्तरीय कमेटी की करी अध्यक्षता

 

 

कमेटी को सभी विभागों का सर्वे कर 10 अप्रैल तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

पंचकूला, 25 मार्च उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत गठित जिलास्तरीय कमेटी की लघु सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। डीसी ने 10 अप्रैल तक सभी विभागों का सर्वे कर कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी सरकारी व निजी भवनों में दिव्यांग व्यक्ति व कर्मचारियों के लिए व्हीलचेयर व रैंप की सुविधा, दिवयांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाने बारे, सभी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप, व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध करवाने बारे, सभी बैंकों में दिवयांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर बारे विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कमेटी को 10 अप्रैल तक पंचकूला के सभी सरकारी व गैर सरकारी, बैंकों, स्कूलों में यह सुविधाएं उपलब्ध हैं या नही, विजिट कर उपायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट जमा करेगी।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कमेटी दिव्यांगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य पुर्नवास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करे ताकि दिव्यांगों को अन्य नागरिकों की तरह अधिकार मिल सके। उन्होने सभी विभागों को दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर व अन्य सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, पीडब्लयूडी के कार्यकारी अभियंता, आशा स्कूल चंडी मंदिर की प्रिंसीपल, मनोचिकित्सक नागरिक अस्पताल ने भाग लिया।

इस अवसर पर डिप्टी डीईओ रमेश बत्रा, सदस्य एचईआरसी अंजू, एलडीएम गजल शर्मा, आशा स्कूल की प्रिंसीपल ममता रानी, मनोचिकित्सक डाॅ लिजा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *