रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़
पंचकूला 27 अप्रैल: पंचकूला नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत रिटर्निंग ऑफिसर श्री संयम गर्ग तथा राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा नामित सामान्य पर्यवेक्षक, आईएएस अधिकारी श्री डी. सुरेश की उपस्थिति में सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में मेयर और वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई।
मेयर पद के लिए कुल 9 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से स्क्रूटनी के बाद 8 नामांकन स्वीकार किए गए। इसी प्रकार वार्ड सदस्यों के लिए 123 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिनमें से 115 नामांकन स्क्रूटनी के उपरांत स्वीकार किए गए।
*निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से पूरी हुई प्रक्रिया*
रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करते समय सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ चेकलिस्ट प्रदान की गई थी और प्रत्याशियों को सभी औपचारिकताओं के बारे में अवगत कराया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि स्क्रूटनी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और नियमों का पालन करते हुए संपन्न की गई है।
नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है।
