मार्च में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों का हुआ  सम्मान 

 

नौगांव: राजकीय शिक्षक संगठन नौगांव की ओर से द् सत्र 2025-26 में मार्च माह में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य संजीव जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है और उनका अनुभव सदैव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षकों के लंबे सेवाकाल, उनके समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण शब्दों में अभिव्यक्त किया। सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी नौगांव सौरभ पांडे ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की, और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आदर की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक फौजदार सिंह गौतम, नीरज कुमार गंगवार, पदम दत्त बिजल्वाण को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रा शि संघ नौगांव शिवप्रसाद गौड़ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रा.शि.संघ उत्तरकाशी अवतार चौहान, संरक्षक राकेश रमोला,ब्लॉक संरक्षक बसुदेव रावत, ब्लॉक मंत्री नितेश चौहान, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, कोषाध्यक्ष मनीष असवाल नरेश रावत, चेतन देव नौटियाल एवं अन्य शिक्षक, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *