प्रीति कंबोज /रमोला न्यूज़
*चंडीगढ़, 18 अप्रैल –* हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से स्वामित्व योजना के तहत तह-बाजारी के दर्जनों दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिला और उनकी दुकानों की रजिस्ट्रियां हुई जिसपर दुकानदारों ने आज मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर राय मार्केट एवं अन्य बाजारों से दर्जनों तह-बाजारी के दुकानदार पहुंचे। दुकानदार विनोद कुमार, अरूण साहू, सोनू दुआ, सुखविंद्र दुआ, वेदप्रकाश, सन्नी, मोंटी साहू, अभिषेक, सुभाष शर्मा, बिट्टू सचदेवा सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी को इस योजना का लाभ मिल सका था और आज उन्हीं की बदौलत तह-बाजारी के दुकानदार अपनी दुकानों के मालिक बन सके हैं और उनकी दुकानों की रजिस्ट्रियां हो सकी है। इससे पहले वह नगर परिषद के किराएदार थे मगर अब वह दुकानों के मालिक है और दुकानों का नए सिरे से निर्माण करवा सकते हैं।
दुकानदारों ने कहा वह दशकों से पुरानी दुकानों में ही अपना कारोबार चला रहे थे और अब मंत्री अनिल विज की वजह से वह दुकानों को नए सिरे से बना सकेंगे साथ ही वह दुकानों के मालिक बन सके है। सभी दुकानदारों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का इस कार्य के लिए धन्यवाद जताया।
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्वामित्व योजना में अम्बाला छावनी को सम्मिलित किया गया था और नगर परिषद के 20 वर्ष से पुराने किराएदार व तह-बाजारी दुकानों के हजारों दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल सका था।
