पंचकूला:
पंचकूला में कांग्रेस नगर निगम मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने भरा नामांकन।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और पंचकूला से विधायक चौ चंद्रमोहन भी रहे मौजूद।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को साफ और ईमानदार छवि का बताते हुए जीत का किया दवा।
वहीं कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया।
सांसद कुमारी शैलजा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर देश को गुमराह करने का लगाया आरोप।
साथ ही उन्होंने पंचकूला मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को एक जमीन से जुड़ी और सशक्त महिला के साफ और ईमानदार छवि होने पर जीतने का किया दावा।
