देहरादून में TEEV Agri Food प्रशिक्षण:  किसानों और संस्थाओं को मिली नई दिशा

 

रमोला न्यूज नौगांव: कृषि क्षेत्र में बेहतर निर्णय निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से TEEB AgriFood द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को नई सोच और मजबूत दृष्टिकोण प्रदान किया।

हिंसर संस्था की स्वत्रंती बंधानी ने इस ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, पर्यावरण संतुलन और व्यवसायिक निर्णय लेने की प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक कृषि में केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि संसाधनों का संतुलित उपयोग और दीर्घकालिक सोच भी बेहद जरूरी है।

प्रतिभागियों का कहना है कि इस प्रशिक्षण से उनकी समझ और अधिक सुदृढ़ हुई है, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर निर्णय ले सकेंगे। साथ ही, यह पहल किसानों और संस्थाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने TEEB AgriFood टीम का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण भविष्य में भी आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव को और गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *