रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला। आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनज़र वार्ड नंबर 4 से आजाद प्रत्याशी श्रीमति सोनिया सूद द्वारा सेक्टर 9-10 स्थित अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हवन-यज्ञ एवं पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 27 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक बूथ नंबर 1, इनर मार्केट, सेक्टर 10, पंचकूला में संपन्न होगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। श्रीमती सोनिया सूट ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर अपना आशीर्वाद दें और आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
प्रत्याशी श्रीमति सोनिया सूद ने कहा कि जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की सेवा, समर्पण और विकास के संकल्प के साथ वे आगे बढ़ रही हैं और लोगों का सहयोग उन्हें अवश्य प्राप्त होगा।
