सुरेश कुमार/ रमोला न्यूज़
चंडीगढ़: स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान के तहत संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के विभिन्न प्रमुख सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की सुविधा के लिए विशेष गतिविधियाँ एवं शिविर आयोजित किए गए।
यूटी सचिवालय के मुख्य सचिवालय परिसर में सचिवालय के कर्मचारियों के लिए स्व-गणना अभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपनी जानकारी समयबद्ध और सटीक रूप से दर्ज कराई।
इसी क्रम में, गवर्नमेंट म्यूज़ियम एवं आर्ट गैलरी में भी स्व-गणना की प्रक्रिया आयोजित की गई, जहाँ कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया, ताकि वे आसानी से अपनी गणना पूर्ण कर सकें।
इसके अतिरिक्त, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच-32), चंडीगढ़ तथा गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल (जीएमएसएच-16), चंडीगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों की सुविधा के लिए विशेष स्व-गणना शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मौके पर ही सहायता उपलब्ध कराकर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की गई।
ये सभी प्रयास प्रशासन द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया को सरल, सुलभ एवं व्यापक बनाने की दिशा में उठाए गए कदम हैं, ताकि सभी विभागों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
यूटी प्रशासन स्व-गणना प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी कर्मचारियों एवं संबंधित पक्षों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
