उमेद चंद रमोला अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हुये मनोनीत ।

सुरेश चंद रमोला/ रमोला न्यूज़
उत्तरकाशी उत्तराखण्ड आंदोलन के दौरान सक्रीय भूमिका निभाते हुये और आज भी उम्र के उस पड़ाव पर होते भी अपनी संघर्षशील क्रांतिकारी छवि में तत्परता दिखाते हुये राज्य आंदोलनकारी उमेद चंद रमोला समाज के ज्वलंत मुद्दौ के साथ शासन प्रशासन की चौखट पर कहीं न कहीं खडे दिखते हैं। उनके इसी संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण की भावनाओं का संज्ञान लेते हुये उत्तराखंड सरकार ने उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नामित किया है। आयोग के अनु सचिव दिनेश सिंह बढ़वाल के द्वारा निर्गत आदेश में उन्हे कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है । उमेद चंद रमोला ने यौवन अवस्था से ही समाज की समस्याओं के लिये शासन और प्रशासन की चौखटों पर फाइलों को दौडाया और समाज को इसका लाभ भी मिला। उन्हें आयोग का सदस्य मनोनीत होने पर जनपद उत्तरकाशी के ओबीसी समुदाय में खुशी की लहर है। ब्रह्मखाल नवागांव निवासी उमेद रमोला को भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलेन्द्र भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य बुद्धी सिंह राणा, ब्यापार मंडल अध्यक्ष मनवीर सिंह भंडारी, आदि ने खुशी जताते हुये कहा कि उनके संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता और अब प्रदेश में ओबीसी समुदाय को भी इनके अनुभवों का लाभ मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *