सौरभ भूषण शर्मा को विश्व हिन्दू महासंघ, भारत का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रमोला न्यूज़
नौगांव/रुड़की। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, जब ऊर्जावान एवं कर्मठ साथी तथा जिला अध्यक्ष रुड़की सौरभ भूषण शर्मा को विश्व हिन्दू महासंघ, भारत का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा, उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, प्रदेश संगठन मंत्री तिबक चंद रमोला, जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी कबूल सिंह पंवार साथियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सौरभ भूषण शर्मा लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित में बेहतर कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *