शिरोमणि कमेटी ने माता सुंदरी जी के प्रकाश पर्व के संबंध में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले

​अमृतसर, 5 मई-(हरमिंदर नागपाल)
दसवें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी की महल (धर्मपत्नी) माता सुंदरी जी का प्रकाश पर्व (जन्म दिवस) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा श्री दरबार साहिब से संबंधित गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस संबंध में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के हजूरी रागी भाई वरिंदर सिंह के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन किया। अरदास भाई गुरचरण सिंह ने की और संगत को पावन हुक्मनामा सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी राजदीप सिंह ने श्रवण करवाया।
​इस अवसर पर ज्ञानी राजदीप सिंह ने संगतों को माता सुंदरी जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गुरु पर भरोसे के साथ सिखी प्रचार की बड़ी सेवा की। उन्होंने संगतों को माता जी के जीवन इतिहास से प्रेरणा लेने के लिए भी प्रेरित किया।
​इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के सचिव स. बलविंदर सिंह काहलवां, श्री दरबार साहिब के जनरल मैनेजर स. मेजर सिंह, सुपरिटेंडेंट स. निशान सिंह, इंचार्ज स. परजिंदर सिंह, मैनेजर स. नरिंदर सिंह, स. जसपाल सिंह ढड्डे, अतिरिक्त मैनेजर स. इकबाल सिंह मुखी, स. गुरतिंदरपाल सिंह कादियां, स. जसबीर सिंह समेत संगत उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *