जेजेपी ने दिया राजेंद्र कौर को समर्थन, ओपी सिहाग ने की वार्ड 15 से जिताने की अपील

कोमल रमोला/ रमोला न्यूज़
पंचकूला: वार्ड 15 सेक्टर 20 आशियाना में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज आयोजित एक चुनावी जनसभा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती राजेंद्र कौर को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान किया।
सभा को संबोधित करते हुए ओपी सिहाग ने आशियाना, सेक्टर 20, कुंडी गांव और एक मरला कॉलोनी के निवासियों से एकजुट होकर राजेंद्र कौर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एक समर्पित प्रतिनिधि की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि राजेंद्र कौर के बेटे नवनीत लूबाना लंबे समय से इस क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं। मिल रहे भारी जनसमर्थन से राजेंद्र कौर की स्थिति वार्ड में काफी मजबूत नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *