वार्ड नं. 6 में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब 

 

पंचकूला को विकास में नंबर-1 बनाने के लिए भाजपा को जिताएं – ओम प्रकाश धनखड़

कोमल रमोला /रमोला न्यूज़

पंचकूला : वार्ड नं. 6 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पार्थ गुप्ता ने प्रचार के अंतिम दिन सेक्टर 16, 17 एवं 18 में पूरे जोश और उत्साह के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड की माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं का भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिसाद देखने को मिला। उनके दादा एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने भी अपने पौत्र पार्थ गुप्ता के समर्थन में वार्ड के विभिन्न जगहों में जनसंपर्क कर प्रचार अभियान को मजबूती प्रदान की तथा जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल दिखाई दिया तथा लोगों ने पार्थ गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। इससे पूर्व वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने पंचकूला भाजपा टीम सहित सेक्टर 17 एवं 18 के पार्कों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल एवं वार्ड नं. 6 के प्रत्याशी पार्थ गुप्ता के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि वर्तमान समय में पंचकूला में भाजपा के पक्ष में पूर्ण सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पंचकूला की जनता ने इस बार भाजपा को विजयी बनाकर शहर को विकास के मामले में नंबर-1 बनाने का ठान लिया है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक कालका श्रीमती लतिका शर्मा, पूर्व मानद सचिव श्रीमती रंजिता मेहता, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *