अशोक शर्मा/ रमोला न्यूज़
समालखा: मातृ दिवस पर प्रमुख समाज सेवी जगपाल जौरासी ने अपनी स्वर्गीय माता को मातृ दिवस के अवसर पर कहा मेरी मां ने सुख-दुख में मेरा साथ दिया है।मां धैर्य और प्रेम ही मेरी मार्गदर्शक रोशनी है।इस मातृ दिवस पर,मैं उस असाधारण महिला को नमन करता हूँ जो मेरी सबसे बड़ी ताकत और मेरी आदर्श रही हैं।मां का प्यार मेरा सबसे बड़ा सहारा रहा है,और मैं इसके लिए सदा आभारी रहूँगा।मां की गाथा का वर्णन करते हुए जगपाल जौरासी ने कहा कि मां वो शख्स है,जो खुद अधूरी नींद में रहकर हमारे सपनों को पूरा करती है।जो अपने हिस्से की खुशियां काटकर हमारे चेहरे पर मुस्कान सजाती है।हमारी हार में भी जो हमसे ज्यादा भरोसा रखती है,वही मां होती है।उसका प्यार निःसंकोच है,वह बिना कुछ मांगे असीम प्रेम देती है।मां ने मुझे हमेशा सिखाया कि चाहे कुछ भी हो जाए,कड़ी मेहनत करो और कभी हार मत मानो।
एक आम भारतीय घर की मां किसी सुपरहीरो से कम नहीं।
