नौगांव में कांग्रेस का बूथ विकास मित्र

सम्मेलन आयोजित

रमोला न्यूज़

नौगांव: कांग्रेस का नौगांव में न्याय विकास मित्र सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य न्याय पंचायतों की सभी मतदान बुथों को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई ।
इस मौके पर पुन : पुर्व नियुक्त नौगांव ब्लाक अध्यक्ष चन्दमोहन पंवार, बड़कोट पवन पंवार, पुरोला धीरेंद्र नेगी, मोरी अनिल रांगड़ को दुबारा जिम्मेवारी सौंप कर उन्हें तलवार स्मृतिचिन्ह चिह्न के साथ सम्मानित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि न्याय पंचायतें गांवों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और इन्हें अधिक अधिकार एवं संसाधन मिलने चाहिए।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान दावेदारी करने वाले संभावित प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जिस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके समर्थन में कार्य करेंगे।
इसके साथ ही संगठन विस्तार, जनसमस्याओं को उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, हरीमोहन जुंवाठा, पुरोला नगरपालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह,दिवान सिंह असवाल, मोहन सिलवाल, विजयपाल रावत, अनोज रावत, बासुदेव डिमरी, रेखा नौटियाल, राजुली वत्रा, सोलचना शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *