जींद में जल्द खुलेगा श्री हिंदू तख्त का कार्यालय : महंत श्री प्रवीण कुमार

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला /जींद : श्री हिंदू तख्त प्रभारी जींद मुकेश बुआना ने श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री प्रवीण कुमार के साथ एक विशेष बैठक एवं विचार-विमर्श किया। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, संगठन के विस्तार तथा समाज को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को मजबूत करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। महंत श्री प्रवीण कुमार ने कहा कि श्री हिंदू तख्त लगातार देशभर में सनातन धर्म के उत्थान और धार्मिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है तथा अब इसी कड़ी में बहुत जल्द जींद में श्री हिंदू तख्त का एक भव्य कार्यालय खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि जींद में कार्यालय खुलने से संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवाओं, धार्मिक संगठनों तथा समाजसेवियों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ-साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, सामाजिक सेवा कार्य एवं धर्म सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। मुकेश बुआना ने कहा कि श्री हिंदू तख्त का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भाईचारा, संस्कृति, सेवा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जींद में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा बड़ी संख्या में युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

महंत श्री प्रवीण कुमार ने सभी सनातन प्रेमियों से आह्वान किया कि वे धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *