मां हमारे जीवन की होती है पहले गुरु- सिम्मी बंसल

सुरेंद्र सिंह /रमोला न्यूज़

पिंजौर 11 मई । पिंजौर की धरमपुर कॉलोनी स्थित प्ले -पेन स्कूल में आज इंटरनेशनल मदर’स डे पर विशेष रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंसिपल (रिटायर्ड) सिम्मी बंसल मुख्य अतिथि थी। मोरनी से प्रिंसिपल उर्मिल रंगा प्ले पेन स्कूल डायरेक्टर भानु राम शर्मा और समाजसेवी प्रदीप गोयल सहित छात्र, शिक्षक और अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सिम्मी बंसल ने स्कूल के बच्चों के लिए 3100 रुपए की राशि भेंट की जबकि प्रिंसिपल उर्मिल रंगा ने भी 1100 रुपए की राशि भेंट की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सिम्मी बंसल ने इंटरनेशनल मदर’ए डे पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस दिन की शुरुआत 1908 में हुई थी ।जब अन्ना जार्विस ने अपनी मां की याद में पहली बार आधिकारिक समारोह आयोजित किया था उसके बाद 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को आधिकारिक तौर पर मातृ दिवस मनाने की घोषणा की।सिम्मी बंसल ने कहा के यह दिन हर माँ के प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, माँ हमारे जीवन की पहली गुरु होती है। माँ हमें बोलना, चलना और सही-गलत की पहचान करना सिखाती है। माँ बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर कठिनाई सहन करती है।

मुख्य अतिथि सिम्मी बंसल ने कहा कि माँ का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल उपहार है। जब हम दुखी होते हैं, तो माँ हमें हिम्मत देती है और जब हम सफल होते हैं, तो सबसे ज्यादा खुश भी वही होती है। एक माँ अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करती है। इसलिए हमें हमेशा अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए और उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मदर्स डे केवल एक दिन के लिए मनाने का नहीं है बल्कि वर्ष भर सदैव अपनी माँ के प्रति प्यार, आदर और धन्यवाद व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हमेशा अपनी माँ को खुश रखेंगे और उनका सम्मान करेंगे। सबसे जरूरी है कि मां को महसूस करवाए कि वह उनके लिए सबसे खास है क्योंकि “माँ का स्थान इस दुनिया में सबसे ऊँचा होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *