जसपाल सिंह/रमोला न्यूज
देहरादून– विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जहाँ जोर शोरों पर चल रही है वहीं प्रशासन और शासन की जिम्मेदारियां हर बार दुगुना बढ़ती देखी जाती रही हैं, यात्रा के लिए जरूरी जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, सुरक्षा, बिजली, पानी, तमाम सुविधाओं की पूर्ति जरूरी है तो प्राकृतिक आधार पर भी सुविधाओं का संज्ञान जरुरी है, चारधाम तीर्थाटन जहाँ गति पर है वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में प्रकृति धूप, बारिश, बादल, आंधी तूफान से प्रशासन और यात्रियों को डरा रही है, मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय नें मौसम का संज्ञान लेते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से
यात्रा के दौरान मौसम की ताज़ा जानकारी प्राप्त करनें तथा पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाये जानें की अपील की, आयुक्त नें श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें, यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करनें का फैसला लें।
यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए गए हैं, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय नें विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और सतर्कता से चारधाम यात्रा निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।
