जसपाल सिंह/रमोला न्यूज
उत्तरकाशी- प्रधानमंत्री के ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के संदेश नें कई विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनमानस को सोचनें समझनें पर मजबूर और मजबूत कर दिया है, देश के प्रधानमंत्री मोदी नें जब-जब राष्ट्र हित में जनता से अपील की जनता नें उसको सिर आँखों पर लिया चाहे कोरोना में थाली बजानें से लेकर और आज शुरू किए गये महत्वपूर्ण अभियान, पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के आह्वान तक को विपक्ष के अलावा प्रधान सेवक के परिवार नें स्वीकार किया।
जमीनी स्तर पर इस तरह की स्वीकारोक्ति प्रधान सेवक के नेतृत्व को मजबूती देते देखी जाती रही हैं, जिला प्रशासन नें भी इसी क्रम में एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल कर अपनें सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल पहुंच प्रकृति, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिलाधिकारी नें इसके माध्यम से आम जनता और शासकीय अधिकारियों को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संदेश दिया है।
जिलाधिकारी नें जिले के समस्त नागरिकों, विशेषकर युवाओं और शासकीय सेवकों से अपील करते हुए कहा कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करनें या सार्वजनिक परिवहन को अपनाने का संकल्प लें, इससे न केवल ईंधन की बचत होगी और कार्बन फुटप्रिंट कम होगा, बल्कि यह व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा।
पैदल कार्यालय जानें के दौरान जिलाधिकारी नें मार्ग में स्थित सामान्य व प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण किया और विक्रेताओं को तय मानकों का पालन करनें के निर्देश दिए, इसके अलावा उन्होंने राजकीय जिला अस्पताल का भी दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
