स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा 24 मई को पंचकूला में ‘जिला विचार वर्ग’ का आयोजन

रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़

पंचकूला:स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 मई, 2026 (रविवार) को पंचकूला में एक दिवसीय ‘जिला विचार वर्ग’ (विशेष प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेक्टर-7 स्थित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा।इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉ. सुल्तान सिंह और जिला समन्वयक अरुण गर्ग ने बताया कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के निरंतर वैचारिक, बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए संगठन समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण और विचार वर्ग आयोजित करता है, ताकि राष्ट्र निर्माण और स्वावलंबन के उद्देश्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।यह 8:30 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। आयोजन समिति द्वारा दूर-दराज से आने वाले सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों के लिए सुबह के नाश्ते तथा दोपहर के भोजन (लंच) की समुचित व्यवस्था की गई है

कार्यक्रम में में स्वदेशी जागरण मंच, स्वावलंबी भारत अभियान और स्वदेशी शोध संस्थान के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के ऐसे नए जिज्ञासु बंधु भी आमंत्रित हैं, जो स्वदेशी और स्वावलंबन के विषयों पर समाज में कार्य करने की इच्छा रखते हैं सत्र की गंभीरता को देखते हुए वर्ग में पूरे समय की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान सभी को अपने मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर रखने अथवा स्विच ऑफ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *