अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण, देश के विकास में समाज का योगदान अतुलनीय: प्रदीप गोयल

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला। अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रमुख नेता प्रदीप गोयल और तजिंदर गुप्ता टोनी ने हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास, देश के प्रति अटूट निष्ठा और आर्थिक मजबूती में दिए गए योगदान की सराहना करने पर उनका हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल के प्रयासों को भी विशेष रूप से रेखांकित किया।नेताओं ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल ने हमेशा सरकार और समाज के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में काम किया है। उन्होंने अग्रवाल समाज की मांगों, उनकी भावनाओं और समाज के गौरवशाली इतिहास को हमेशा प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। असीम गोयल के इन्हीं निरंतर प्रयासों और कुशल पैरवी का परिणाम है कि आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाज के वास्तविक योगदान को सही मंच पर रेखांकित कर पूरे देश के अग्रवाल समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है।देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आज आधुनिक भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने में अग्रवाल समाज हमेशा पहली पंक्ति में खड़ा रहा है। महाराजा अग्रसेन जी के ‘एक रुपया और एक ईंट’ के सिद्धांत ने दुनिया को समाजवाद, आर्थिक समानता, आपसी भाईचारे और लोक-कल्याण की जो राह दिखाई थी, वह आज के युग में भी पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।अग्रवाल समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रदीप गोयल और तजिंदर गुप्ता टोनी ने कहा कि हमारा समाज केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश में जब भी कोई संकट आया है, चाहे वह महामारी हो, प्राकृतिक आपदा हो या सामाजिक सेवा का कार्य, अग्रवाल समाज ने हमेशा अपनी तिजोरी और दिल दोनों खोलकर जनता की सेवा की है। शिक्षा, स्वास्थ्य और धर्मार्थ कार्यों में समाज का योगदान अद्वितीय है।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और असीम गोयल जैसे कर्मठ नेताओं के सहयोग से हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। दोनों नेताओं ने समाज के युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वे महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों, आदर्शों और उनकी जन-कल्याणकारी शिक्षाओं पर चलते हुए देश और प्रदेश की उन्नति, व्यापारिक विकास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अपना सर्वस्व योगदान देते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *