अनिरुद्ध मिश्रा/ रमोला न्यूज़
जीरकपुर। वार्ड नंबर 12 से आजाद उम्मीदवार रिंकू रानी ने आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर अपना नया चुनावी कार्यालय खोल लिया है। इस उद्घाटन समारोह में वार्ड वासियों की भारी भीड़ देखने को मिली।कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोगों में भारी उत्साह था। वार्ड वासियों ने रिंकू रानी का जोरदार स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समाज सेवी विजय गोयल (प्रधान RWA वृंदावन गार्डन व प्रधान धर्म सम्मेलन रॉयल बस्ती) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।ईमानदारी और सेवा ही मुख्य लक्ष्य: रिंकू रानीइस मौके पर रिंकू रानी ने कहा, “ना हम कोई नेता हैं, ना हमारे साथ कोई बड़ा नेता है। हम समाज सेवी थे और हमेशा समाज सेवी ही रहेंगे।” उन्होंने कहा कि उनका संकल्प सेवा, समर्पण और विकास है। वे वार्ड नंबर 12 को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगी।वार्ड को बल्ब की तरह चमकाने का वादाचुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। रिंकू रानी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे आने वाली चुनाव तारीख को उनके चुनाव चिन्ह ‘बल्ब’ पर मोहर लगाकर उन्हें सफल बनाएं। उन्होंने वादा किया कि जनता का एक-एक वोट उनके वार्ड को बल्ब की तरह चमका देगा।इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने रिंकू रानी को अपनी बेटी बताते हुए कहा कि वार्ड नंबर 12 को ऐसे ही ईमानदार और जुझारू उम्मीदवार की जरूरत है जो हमेशा जनता के बीच रहे।
