बाबा बौखनाग देव समिति ने श्याम डोभाल को किया सम्मानित

 

नौगांव:

क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले राज्य मंत्री श्याम डोभाल को बाबा बौखनाग देव समिति द्वारा सम्मानित किया गया। समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्याम डोभाल लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके योगदान से क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिला है।

सम्मान प्राप्त करने पर श्याम डोभाल ने बाबा बौखनाग देव समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर बाबा बौखनाग के पश्वा संजय प्रसाद डिमरी, संरक्षक यशवंत रावत, सचिव गोपाल सिंह विष्ट, बिजेंद्र रावत तथा सदस्य चन्द्रमोहन डोभाल, सुरेंद्र डिमरी, महादेव प्रसाद पुजारी, भागवत प्रसाद डिमरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *