रोमी सिंह /रमोला न्यूज
पंचकूला, 31 मई:‘बाला सुंदरी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के तत्वावधान में पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आगामी 6 और 7 जून को श्री बालाजी महाराज का एक अत्यंत भव्य व विशाल चमत्कारी दिव्य दरबार’ सजाया जा रहा है। इस दो दिवसीय धार्मिक समागम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने के लिए आज सेक्टर 21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में समागम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी मुकेश सिंगला, वार्ड नंबर 13पार्षद प्दीपक गर्ग, वार्ड नंबर 11 अनुराधा पुरी, वार्ड नंबर 12 राकेश जगोता, तेजिंदर गुप्ता टोनी, अक्षय कौशिक, मनीष अरोड़ा, साहिल गर्ग, गौ सेवक राकेश बिट्टू, संदीप गुप्ता, सुरिंदर गोयल, संदीप कथुरिया, राज गर्ग,समाजसेवीअशोक भारद्वाज, नरेश सांवरा, विकास गोयल, नरेश गोयल,चारु तायल,मुदिता शर्मा कीसंजय सहित कई अन्य प्रबुद्ध नागरिकों व गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सेवादारों की टोलियां बनाकर पार्किंग, बैठक व्यवस्था और अन्य मुख्य जिम्मेदारियां सौंपी गईं।श्रद्धालुओं के कष्ट दूर करेंगे हाँसी वाले बाबा जी की दिव्य दिव्य शक्तियांआयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दिव्य दरबार के मुख्य आकर्षण धार्मिक जगत में अपनी अगाध श्रद्धा, जनकल्याण और चमत्कारी सानिध्य के लिए सुविख्यात श्री बालाजी धाम हांसी के परम पूज्य महंत श्री दिनेश पुरी जी महाराज (हाँसी वाले बाबा जी) होंगे। बाबा जी के अलौकिक स्वरूप, ओजस्वी प्रवचनों और संकटमोचक बालाजी महाराज की भक्ति से सराबोर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और संकटों से मुक्ति का मार्ग मिलेगा। 5 बजे से शुरू होगा समागम, लगेगा अटूट लंगर ट्रस्ट के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल समागम दोनों दिन (6 और 7 जून) शाम 5:00 बजे से प्रभु इच्छा तक निरंतर चलेगा। इस दिव्य दरबार के लिए निशुल्क पास वितरित किए जाएंगे । यह दरबार उन जरूरतमंद लोगों के लिए लगय जा रहा जिनको जरूरत है सभी से निवेदन है कि वह ही पास ले दरबार की समाप्ति के उपरांत प्रतिदिन सभी श्रद्धालुओं के लिए ‘दरबार उपरांत लंगर प्रसाद’ (अटूट लंगर) की विशेष व्यवस्था की गई है।
