*सीए राजेश्वर पैन्यूली पर पार्टी नें फिर से जताया भरोसा, फिर से बनाया आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक*

जसपाल सिंह/रमोला न्यूज़/06 जून
देहरादून– विधानसभा चुनाव-2027 के लिए पार्टी संघ संगठन नें प्रदेश में कमर कस ली है, छूटे दायित्वों पर जिम्मेदारियाँ बाँट प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, वरिष्ठ बीजेपी नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली पर पार्टी नें एक बार फिर भरोसा जताया है, भाजपा नें राजेश्वर पैन्यूली के पूर्व की जिम्मेदारियों की प्रशंसा कर, उन्हें दोबारा से आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाया है, जिस पर उनके समर्थकों और प्रतापनगर के मतदाताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर है, उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

राजेश्वरी पैन्यूली नेँ अपनें कुशल व्यवहार से संघ के राष्ट्र, सनातन प्रेम को ध्यान में रखते हुए हर एक भारतीय को संघ, संगठन और भाजपा से जुड़ने पर जोर दिया, उन्होंने विभिन्न संगठनों में जुड़कर भाजपा को प्रतापनगर क्षेत्र में ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश में भी मजबूत करनें पर बल दिया, पैन्यूली नें पार्टी में दुबारा से प्रदेश सह संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ट की जिम्मेदारी देनें के लिए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संघ संगठन का आभार जताया।

बीजेपी नें वरिष्ठ नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली को पहले भी पार्टी को मजबूत करनें की जिम्मेदारी दी थी, पैन्यूली नें पार्टी, संघ, संगठन को मजबूत कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को खुश कर फिर से पूर्व के दायित्व आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बन पार्टी का विश्वास जीत जिम्मेदारी ली, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल पैन्यूली की प्रतापनगर क्षेत्र में जनता के बीच भी मजबूत पकड मानी जाती है।

संगठनात्मक क्षमता, सरल व्यवहार और आर्थिक मामलों में गहन अनुभव के कारण उन्हें बीजेपी के प्रबुद्ध चेहरों में गिना जाता है, भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनकी पहचान जमीनी और अनुभवी नेता के रूप में मानी जाती है, सीए राजेश्वर पैन्यूली नें दोबारा से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि पार्टी नें मुझे मेरे काम का सम्मान और इनाम दिया है, पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी के लिए निष्ठा से काम कर संघ, संगठन पार्टी को मजबूत करने का काम जारी रखूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *