माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट 27-28 जून को आयोजित करेगा मेला चांदनी चौदस

 

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला। माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट (रजि.), पंचकूला द्वारा 27 और 28 जून को प्राचीन चंडी माता मंदिर में भव्य मेला चांदनी चौदस का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप गुप्ता, प्रधान राजीव गुप्ता एवं महासचिव रमन सिंगला ने बताया कि दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में जागरण, हवन, कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि 27 जून को रात्रि 8 बजे भंडारा आरंभ होगा तथा रात्रि 9 बजे से माता रानी के गुणगान के लिए भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 28 जून को प्रातः 7:30 बजे हवन और सुबह 10:30 बजे से कीर्तन का आयोजन होगा। संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता एवं रमन सिंगला ने बताया कि 28 जून को दोपहर 12 बजे से माता रानी की इच्छा तक विशाल भंडारा एवं मीठे पानी की छबील श्रद्धालुओं के लिए लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप गुप्ता ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बैठक में पार्षद भारत हितैषी, प्रदीप गोयल, जगमोहन गर्ग, अमित जिंदल, सचिन गोयल, दिनेश गुप्ता, कुशांक गोयल, विपुल मित्तल, हरीश गर्ग, राज मित्तल, लविश गर्ग, कुलभूषण जिंदल, राजीव गांधी, विश्वास चड्‌ढा, मुकेश सिंगला, योगेश मित्तल, राजीव गोयल, जनिश मित्तल, परविंद्र ढींगरा, विवेक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, ओपी गुप्ता, संदीप गोयल, सुमित गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *