चण्डीगढ़ के व्यापारियों एवं शहरवासियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया व्यापारी नेता व सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने 

 

चण्डीगढ़ (हरमिंदर नागपाल रामोला न्यूज) कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण संवाद एवं विचार-विमर्श बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण खंडेलवाल, सांसद चांदनी चौक, नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महासचिव, कैट, ने भाग लिया। बैठक में चंडीगढ़ के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर और व्यापार जगत से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 

बैठक की अध्यक्षता कैट, चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने की। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने चंडीगढ़ के व्यापारियों एवं आम नागरिकों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं, व्यापारिक चुनौतियों तथा शहर के विकास से कीजिये के सलाहकार प्रेम कौशिक, महासचिव भीमसेन अग्रवाल, उपाध्यक्ष पवन गर्ग, राजकुमार सिंगला एवं नरेश गर्ग, सचिव नीरज गोयल एवं उमेश गुप्ता, कैलाश गर्ग, श्री बजरंग अग्रवाल, अनिल सिंघल (सोशल मीडिया प्रभारी), अजय सिंगला (संगठन मंत्री), जहान सिंह (लीगल एडवाइजर), राजपाल डोगरा तथा जय प्रकाश सहित कैट चंडीगढ़ की पूरी टीम ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुमित अग्रवाल ने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की प्रेरणादायक यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से कैट ने व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आज कैट देश के सबसे प्रभावशाली व्यापारी संगठनों में शामिल है और लाखों व्यापारियों की आवाज बनकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है।

 

वहीं कैट की ऑपरेशन हेड श्रीमती स्मिता ओझा ने आगामी भारत व्यापार महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए व्यापारियों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव देशभर के व्यापारियों, उद्यमियों एवं निर्माताओं को अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों में पहुंचाकर व्यापारी अपने व्यापार एवं लाभ में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” तथा “लोकल टू ग्लोबल” के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

 

बैठक में विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से अवि भसीन (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), अरुण गोयल (जनरल सेक्रेटरी, चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज), नरेश बंसल (अध्यक्ष, फर्नीचर संगठन), अनिल अग्रवाल (टेंट एसोसिएशन), वरिंदर गुलरिया (प्रेसिडेंट, प्रोग्रेसिव एसोसिएशन), अमित गौतम (स्वदेशी जागरण मंच) तथा श्रीमती मीना गर्ग (अध्यक्ष, डब्ल्यूआईसीसीआई) उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ के व्यापारियों एवं आम नागरिकों को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों, व्यापारिक बाधाओं, नगरीय सुविधाओं, आधारभूत ढांचे, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा विकास संबंधी विषयों को विस्तारपूर्वक श्री प्रवीण खंडेलवाल के समक्ष रखा।

 

अपने संबोधन में प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वे चंडीगढ़ के मुद्दों को भली-भांति समझ चुके हैं और यह भी जानते हैं कि चंडीगढ़ से जुड़े अधिकांश महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं नीतिगत निर्णय दिल्ली स्तर पर लिए जाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इन सभी विषयों को भारत सरकार के माननीय गृहमंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे और उनके समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ के व्यापारियों एवं नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे भविष्य में भी निरंतर सहयोग करते रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे चंडीगढ़ आकर प्रशासक गुलाबी चंद कटारिया से भी मुलाकातों करेंगे तथा स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए समन्वित प्रयास करेंगे।

 

खंडेलवाल ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को यह भी आश्वस्त किया कि वे किसी भी समय दिल्ली आकर उनसे मिल सकते हैं तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों को उनके माध्यम से संबंधित मंत्रालयों और विभागों तक पहुंचा सकते हैं।

 

अंत में हरीश गर्ग ने मुख्य अतिथि प्रवीण खंडेलवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, अनुभव एवं सहयोग से चंडीगढ़ के व्यापारियों तथा नागरिकों के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा तथा व्यापारिक समुदाय को नई ऊर्जा एवं विश्वास प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *