स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने लगाया शीतल पेय सेवा शिविर

 

अनिरुद्ध मिश्रा/ रमोला न्यूज़

चंडीगढ़, 24 जून।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल चंडीगढ़ इकाई द्वारा आज शीतल पेय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्थापना दिवस सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों को समर्पित है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *