रमोला न्यूज़ ब्यूरो
नौगांव : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए संदीप डोभाल को कार्यवाहक मुख्य संगठक (Acting Chief Organiser) नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की मुख्य संगठक हेमा पुरोहित द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में संदीप डोभाल को संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा सेवा दल को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। साथ ही विश्वास जताया गया है कि वह कांग्रेस सेवा दल के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
संदीप डोभाल की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में यमुनोत्री क्षेत्र में कांग्रेस सेवा दल का संगठन और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।
