चंडीगढ़ (हरमिंदर नागपाल रामोला न्यूज) 4 अगस्त- भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे पंजाब का प्रदेश सचिव नियुक्त करके जो सम्मान दिया गया है, उसके लिए मैं पार्टी की पूरी लीडरशिप का दिल से आभारी हूँ।
मैं भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष स. केवल सिंह ढिल्लों जी, संगठन महामंत्री श्री निवासलू जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी, देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुग जी और पार्टी की समस्त केंद्रीय एवं प्रांतीय लीडरशिप का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास और भरोसा जताते हुए मुझे पंजाब के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह नियुक्ति मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा, सेवा और समर्पण को और अधिक मजबूत करने का एक बड़ा कर्तव्य है। मैं पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूँ कि मुझे सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को मैं पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन से निभाऊँगा।
मैं दिन-रात पार्टी के संगठन को और मजबूत करने, भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों और केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को पंजाब के हर घर और मतदाता तक पहुँचाने तथा पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूँगा।
मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और शुभचिंतक का भी दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग, प्यार और विश्वास ने मुझे हमेशा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर पंजाब में भाजपा पार्टी को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएँगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देंगे।
