तिलक चंद रमोला
रमोला न्यूज नौगांव:
लाखामंडल,5 अगस्त 2026
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीमती बचना शर्मा, लाखामंडल को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। बचना शर्मा इससे पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पद पर भी सराहनीय कार्य कर चुकी हैं।
यह दायित्व किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी जी के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती बचना शर्मा ने कहा कि “यह सम्मान मुझे देहरादून ग्रामीण ज़िले के किसान व गरीब लोगौ और महिलाओं की सेवा के लिए मिला है
मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के विकास कार्यों और दिशा-निर्देशों पर चलते हुए क्षेत्र के जन-जन के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी। सरकार की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और अंत्योदय की सोच को हर घर तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है।”
बचना शर्मा को प्रदेश स्तर पर देहरादून ग्रामीण की जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिलते ही लाखामंडल और आसपास के गांवों में खुशी की लहर है। ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा ने मिठाई बांटकर और फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बचना शर्मा जमीनी कार्यकर्ता हैं और हमेशा गरीब, किसान और बेटियों के हित के लिए आवाज उठाती रही हैं। अब प्रदेश कार्यसमिति में रहने से क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक और तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि बचना शर्मा के नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा और मोदी-धामी सरकार की योजनाएं हर घर तक पहुंचेंगी। विशेष कर युवा जुझार एवं गरीब लाचार बेसहारा लोगों की उम्मीद ऐसे हमारे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जोगिंदर सिंह पुंडीर जी क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ।
एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी जी का बचना शर्मा जी ने धन्यवाद किया। और मोर्चा के पदाधिकारी ने विश्वास जताया कि बचना शर्मा को दायित्व मिलने से गरीब किसान और महिला मोर्चा मजबूत होगा
