चंडीगढ़ (हरमिंदर नागपाल रमोला न्यूज)
चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए शुक्रवार, 11 सितंबर को वार्डों के आरक्षण का ड्रा निकाला गया। ड्रा के बाद कई मौजूदा पार्षदों का चुनावी गणित बदल गया है और उन्हें अब नए या वैकल्पिक वार्डों से चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाशनी पड़ सकती हैं।
अनुसूचित जाति (SC) के लिए कुल 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 1, 3, 4, 9, 15, 29 और 32 शामिल हैं। SC महिला उम्मीदवारों के लिए वार्ड 3, 29 और 32 आरक्षित रहेंगे, जबकि वार्ड 1, 4, 9 और 15 को SC ओपन श्रेणी में रखा गया है, जहां पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।
इसी तरह जनरल श्रेणी की महिलाओं के लिए 9 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 2, 8, 11, 13, 17, 21, 25, 26 और 30 शामिल हैं।
आरक्षण के इस फेरबदल से कई मौजूदा पार्षदों की चुनावी योजनाएं प्रभावित हुई हैं। भाजपा, कांग्रेस और ‘आप’ के नेताओं में नए वार्डों की तलाश के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। खासतौर पर भाजपा पार्षद दिलीप शर्मा के लिए वार्ड 3 का SC महिला के लिए आरक्षित होना बड़ा झटका माना जा रहा है। अब उन्हें अपनी अगली चुनावी रणनीति में बदलाव करना होगा।

