हरियाणा की डायरी*

 

*प्रस्तुति : चंद्र शेखर धरणी*

*स्वतंत्र /वरिष्ठ पत्रकार

 

*नेताजी जमी पर*

जब से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कार्यभार संभाला है तभी से हरियाणा कांग्रेस में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इससे पूर्व जहां कांग्रेसी सड़कों पर पसीना बहाते दिखे। वहीं अब सभी को बराबर सम्मान और गुटबाजी पर अंकुश लगाने के लिए कार्यक्रम के दौरान कोई भी नेता स्टेज पर नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच में ही बैठेगा। मंच से संबोधन करने वाला नेता ही मंच पर होगा। यह देखने वाली बात होगी कि इस पर कितना अमल लाया जाएगा ।अगर ऐसा हुआ तो यह कांग्रेस में एक नए युग की शुरुआत होगा।

*सरकार और सफाई कर्मियों में बनी सहमति*

प्रदेश में पिछले लगभग एक माह से भी अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों और सरकार के बीच सहमति बन गई है। जिसे जहां सरकार ने सफाई कर्मियों को राहत देते हुए उनकी मांगे मान ली है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड कर्मियों की मांगे भी मानी गई है।

*अब मिलेगी प्रदेशवासियों को भी राहत*

सरकार और सफाई कर्मियों के बीच बनी सहमति के बाद दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली है। वहीं अब पिछले एक माह से गंदगी से जूझ रहे प्रदेश वासियों के लिए भी यह बड़े राहत की बात है। क्योंकि सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब जल्द ही सफाई व्यवस्था फिर से दुरुस्त हो जाएगी।

*एक बार फिर से सीएमओ में बदलाव की आहट*

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में नंबर दो पोजीशन वाले आईएएस अधिकारी जल्द ही सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी जगह अब कौन सा अधिकारी आएगा। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री से नजदीकियों के चलते शायद उन्हें सेवा विस्तार दे दिया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे को भी संगठन में मीडिया का प्रभार दिया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया सचिव का कार्य अभी भी उन्हीं के पास है।

*सुरजेवाला को बनाया गुजरात का प्रभारी*

कांग्रेस आला कमान द्वारा कर्नाटक, पंजाब और गुजरात सहित कई राज्यों के प्रभारियों को बदल गया है। जिसमें पड़ोसी राज्य पंजाब के प्रभारी रहे भूपेश बघेल की जगह कांग्रेस के युवा चेहरे सचिन पायलट को जिम्मेवारी दी गई है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस का परचम लहराने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। सुरजेवाला पहले से ही गांधी परिवार के काफी ग़रीबी माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *