नर्सिंग कॉलेज भवन निर्माण में करोड़ों रुपए लगाकर छोड़ दिया ना तो स्टाफ की नियुक्ति की न ही छात्रों को दाखिला दिया- विजय बंसल, संजय चौहान 

 

हेमंत कुमार (रमोला न्यूज़ ब्यूरो )

कालका,14सितंबर

जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में कालका के गांव खेड़ा वाली में संपन्न हुआ बैठक का आयोजन जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह खेड़ा वाली ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्य गण, विजय बंसल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष मार्केट कमेटी कालका अध्यक्ष, ममता डोगरा एआईएमसी (AIMC) ऑब्जवर ( संगठन सृजन अभियान), कल का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील श्याम, रायपुर रानी ब्लॉक अध्यक्ष कमल दिन, राजेंद्र सिंह खेड़ावाली

उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला, बलवीर सिंह, सदरू खान गुरु प्यारा डोड, भूरी बेगम, बीएल ए, सरपंच, पूर्व सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, स्थानीय मुद्दों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और गत माह के कार्यों की समीक्षा भी की गई। जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने और इसके प्रचार प्रसार करने की अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव शहर शहर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कारण और वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां बताकर लोगों को जागरूक करें।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विजय बंसल एडवोकेट में वर्तमान बीजेपी सरकार पर कालका क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण यहां पर लगी हुई पेरीफेरी एक्ट 1952 है। इसलिए पेरीफेरी एक्ट को जल्द से जल्द खत्म किया जाना जरूरी है तभी कालका विधानसभा क्षेत्र सहित जिला पंचकूला का विकास तेज गति से संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कालका- पिंजौर शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यहीं गांव खेड़ा वाली में सरकार द्वारा बनाए गए जीएनएम- एएनएम नर्सिंग कॉलेज भवन का उद्घाटन हुए 11 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यहां नर्सिंग कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। बीजेपी सरकार द्वारा बिना किसी योजना के वाहवाही लूटने के लिए भवन का उद्घाटन कर देने की ऐसी स्थिति से छात्रों और अभिभावकों में अब निराशा बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी नर्सिंग कॉलेज आरंभ होने की संभावना नहीं है क्योंकि हरियाणा सरकार ने अभी तक नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ की भर्ती तक नहीं की हैं। विजय बंसल ने कहा कि अब तो स्थानीय लोग भी कहने लगे है कि यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर करियर के अवसर प्रदान कर सकती थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक लापरवाही के कारण छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई छात्रों ने दूर दराज के अन्य संस्थानों में दाखिला लेने का निर्णय भी ले लिया है। बता दे की केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने विगत 5 अक्टूबर 2025 को नर्सिंग कॉलेज का आनलाइन शिलान्यास किया था।

विजय बंसल ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक इसका भी खुलासा नहीं किया गया है कि कक्षाएं कब आरंभ होगी और कॉलेज निर्माण के लिए निशुल्क जमीन देने वाली पंचायत के स्थानीय छात्रों को आरक्षण देने का प्रावधान भी है या नहीं। विजय बंसल ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आरटीआई एक्ट 2005 के तहत हेल्थ विभाग के महानिदेशक से नर्सिंग कॉलेज संबंधी जानकारी मांगी थी। जिसमें खुलासा हुआ कि वास्तव में विभाग को नर्सिंग कक्षाएं आरंभ करने के विषय में कोई जानकारी ही नहीं है। इसी विषय पर उन्होंने गत अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को ज्ञापन भेज कर खेड़ा वाली नर्सिंग कॉलेज में जल्द कक्षाएं आरंभ करने और स्थानीय पंचायत के छात्रों को नर्सिंग कॉलेज में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की थी।

विजय बंसल ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस के अग्रणी संगठन विभिन्न प्रकोष्ठों का जल्द से जल्द गठन करने की भी मांग की ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *