चंडीगढ़,15सितंबर।ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम ने देश में प्रेस के लिए पूर्ण स्वतंत्रता हासिल करने का आह्वान किया है।फोरम ने देशभर के पत्रकारों से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल करने के लिए उठ खड़े होने की अपील की है।
फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद सिंह जादौन ने कहा है कि लोकतंत्र में निर्वाचन प्रणाली के तहत राजनीतिक दल निर्वाचित होने पर सरकार बनाते हैं लेकिन सत्ता में आने पर उनका व्यवहार राजतंत्र में बदलने लगता है। सभी दलों का यही व्यवहार होता हैं।इस व्यवहार के अलावा सता में शामिल और नजदीकी लोग भ्रष्टाचार से अपने लिए भोग सुविधाएं जुटाते है और जनहित के साथ देश के विकास को दरकिनार कर दिया जाता है। विपक्ष में मौजूद दल इन कमियों के जरिए अगर सत्ता में लौटते है तो उनका व्यवहार भी ऐसा ही होता है।सत्ता का चरित्र एक जैसा होता है। सत्ता को नीति और न्याय के मार्ग पर चलने को मजबूर करने के लिए पूर्ण स्वतंत्र प्रेस की जरूरत है।
सत्ता में आने वाले दल अपने भ्रष्टाचार और देश व जन विरोधी नीतियों को छिपाए रखने यानी आम मतदाता तक जाने से रोकने के लिए प्रेस को लगातार दबाव में रखते है।वे प्रेस में विभाजन बनाए रहते है।कुछ खामियों और भ्रष्टाचार के हामी समझौतावादी पत्रकारों को अपने इर्द गिर्द बनाए रखते है और मनमानी का शासन चलाते है। देश और आमजन के व्यापक हित में काम करने वाले पत्रकारों को कभी मान्यता नहीं है का बहाना बनाकर सरकारी और शासन तंत्र के आयोजनों में प्रवेश करने से रोक देते है।इसलिए फोरम प्रेस की पूर्ण आजादी हासिल करने का आह्वान करती है।सभी राष्ट्रहित को चाहने वाले पत्रकारों से इस मांग के पक्ष में एकजुट होने का आह्वान करती

