बाते विश्व की |                        

बाते विश्व की |

                                लेखक – राकेश शर्मा 

बातो की शरुआत में ब्रिक्स की मुलाकात पर शुरू करना चाहता हूं | भारत में ब्रिक्स की सालाना मीट देल्ही में सम्पन्न हुई | इसकी शरुआत 12 सितम्बर से और खत्म 13 सितम्बर को हुई| ये मीट कई मामलो में अनूठा रहा , इसके खात्मे पर कई बाते हमें पता चली पहली बात खाने पर , अब आप कहेंगे महत्पूर्ण बाते बताओ पर मित्रो पेट भरा हो तभी बाकि बाते शुरू होगी , भूखे पेट ना होय भजन गोपाला| खाने का मेनू शाकाहारी रखा गया जिसमे मखाने ,सत्तू ने काफी सुर्खियाँ बटोरी | इससे हमारे बिहार के मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न नजर आ रहे है ,पर हमारे देश के कई लोगो का पेट इस बात से ख़राब चल रहा है जिन्हें सरकार की कोई भी बात पसंद नहीं आती पर मेहमानों ने भोजन काफी पसंद किया सूत्रों ने बताया है | और हां, मलेशिया के राष्ट्रपति अनवर ने काफी माहोल खुशनुमा बना दिया जब उन्होंने हिंदी गानों को गा कर ये बता दिया बॉलीवुड की पकड़ उन पर कितनी है ,आपको याद आया जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आये थे तब उन्होंने भी कहा था की “ मेरा डीएनए भारतीय है और जब भी मै हिंदी गाने सुनता हूं तो मेरे अंदर डांस करने की इच्छा बलबती हो जाती है “ ,यह बात तो इन्होने सही कही थी | अगर सच कहूँ तो भारत की प्राचीन सभ्यता का प्रभाव एशिया ,अफ्रीका पर बहुत है |

ब्रिक्स में चाइना के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ,रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी आये और जिनपिंग ने पहली बार पहलगाम अटैक को आतंकबादी घटना माना और भारत के यून के सिक्यूरिटी कौंसिल का परमानेंट मेम्बर बनाने कि वकालत की , क्या बात है ? कुछ तो बदला है, आप क्या सोचते है ?

रूस ने तो रुसी मेड सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चर्ड बाय यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कारपोरेशन भारत को ऑफर किया है | ये एयरक्राफ्ट रीजनल रूट के लिए काफी मुनाफिक है और सुखोई एसयू 57 फाइटर एयरक्राफ्ट का ऑफर भी दिया है वैसे आप क्या इस पर अपने विचार रखते है ? वैसे यूनाइटेड किंगडम की कंपनी रोल्स रोयस ने भी भारत को इंजन फॉर कमर्शियल एयरक्राफ्ट ऑफर किया है |

आगे बात को वापस ब्रिक्स मीट की और मोड़ते है ,एक जो शानदार बात हुई की ब्रिक्स डिक्लेरेशन जिसके लिए सुबह 4 बजे तक मेम्बर से जदोजहत चल रही थी पर एक बात मोदी जी के फेवर में जाती है की एंड यानि अंत में सभी देश एकमत हुए और डिक्लेरेशन की गई, इसे मै बहुत बड़ी सफलता मानता हूं| क्योंकि ईरान ने कुछ दिन हुए युऐइ और सऊदी अरब पर भीषण मिसाइल अटैक उस पर और अमेरिका के सैनिक अड्डो पर किये थे , पर भारत के अथक मेहनत जिनमे यूऐइ ने ब्रिक्स में ईरान के प्रसीडेंट से मुलाकात भी की जिसका परिणाम यह हुआ की अभी तक ईरान का कोई भी अटैक यूऐइ पर नहीं हुआ है, अभी तो वीमेन एशिया क्रिकेट टूर्नामेंट कम्पलीट हुआ है बिना किसी व्यवधान के यानि भारत की वो बात सच हो गई की जब लड़ने वाले आपस में मिलते है तभी कोई हल निकलता है | अरे में आपको कहा युद्ध की बाते बताने लगा , चलो ब्रिक्स मीट की तरफ मुड़ते है |

भारत के कई प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शाकाहारी डिनर में आमंत्रित थे , योगी जी को पुतिन से मिलते वार्ता करते देखना काफी सुखद रहा | बंगाल के शुभेंदु ,असम के हेमंत बिस्वा , कृषि मंत्री शिवराज , वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण , रेलमंत्री अश्वनी , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आदि भी डिनर मै पहुंचे | सूत्रों से पता चला है की भोजन काफी स्वादिष्ट था खास कर शेखो को केले के पत्ते पर शाकाहारी भोजन खाते देखना काफी सुखद रहा | शाकाहारी भोजन डिप्लोमेसी सफल साबित हुई |

अच्छा तो मै अपनी लेखनी को विराम देता हूं , नमस्कार ,राम-राम |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *