विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला, 22 सितंबर: जननायक जनता पार्टी ज़िला पंचकूला के कार्यकर्ता , श्रद्धेय ताऊ देवी लाल को चाहने वाले एवं उनकी विचारधारा से जुड़े लोग 25 सितम्बर 2026 को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में भारत के पूर्व उप- प्रधानमंत्री गरीबों, पिछड़ों एवं किसानो के ह्रदय सम्राट रहे श्रद्धेय स्वo चौधरी देवी लाल की 113 वीं जयंति मनाएंगे । इस अवसर पर ताऊ देवी लाल द्वारा आम जनता, गरीबों ,मजदूरों एवं किसानों के हित के लिए किए गए कार्यो को याद करके उनकी प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन भेंट करेंगे।
आज उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर सेक्टर 15 में पंचकूला सीनियर सिटिजन संगठन की मीटिंग में जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने सभी उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि वो सब 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को सुबह 8.30 सेक्टर 3 पंचकूला ताऊ ताऊ देवीलाल स्टेडियम में श्रद्धेय स्वo चौधरी देवी लाल की जयंती मनाने के लिए पहुंचे।ओ पी सिहाग ने कहा कि ताऊ देवी लाल किसी एक पार्टी, धर्म या जाति के नेता नहीं थे वो सारे भारत के आम लोगों, किसानो मजदूरों , दलितों, पिछड़ो एवं हर जाति एवं हर धर्म के लोगों में समान रूप से पूजनीय नेता थे। जजपा ज़िला अध्यक्ष सिहाग ने पंचकूला के लोगों से आह्वान किया कि वो सभी 25 सितंबर को ताऊ देवी लाल का जन्मदिन अपने अपने स्तर पर जरूर मनाये तथा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेने का कष्ट करे।

