रमोला न्यूज़ ब्यूरो
नौगांव: नगर पालिका पुरोला के कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि वे अपनी खेल भावना को बनाए रखें और आगे चलकर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खेल भावना का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला । पुरोला में संपन्न बैडमिंटन बालिका वर्ग एकल प्राथमिक वर्ग में कंडियाल गांव की अराध्या प्रथम व शिवानी द्वितीय रहीं। युगल में शिवानी-अराध्या की जोड़ी विजेता तथा बाल विद्या मंदिर नौगांव की पिहू एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाड़ी की प्रियांशी की जोड़ी उपविजेता बनी।
बैडमिंटन बालक वर्ग एकल में हिलग्रीन बड़कोट के तनिष्क प्रथम व संस्कार स्कूल पुरोला के वेदांत द्वितीय व युगल में तनिष्क-लक्ष्मण हिलग्रीन बड़कोट प्रथम, अनमोल-शौर्य एपीएस मातली द्वितीय रहे।
चक्का फेंक बालक वर्ग में रोहन सरस्वती विद्या मंदिर डामटा प्रथम, मोहित बेष्टी द्वितीय व सामर्थ थाती डुंडा) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रियांशी बलाड़ी प्रथम, नीलम चिन्यालीसौड़ द्वितीय व आराध्या बड़कोट तृतीय
गोला फेंक बालक वर्ग में समीर एंजिल्स एकेडमी प्रथम, रोहन डामटा द्वितीय तथा मोहित बेष्टी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खुशी ढकाड़ा प्रथम, राधिका पोरा द्वितीय व दिया ब्रह्मखाल तृतीय रहीं।
ऊंची कूद बालक वर्ग में लक्ष्मण बड़कोट प्रथम, रोहन डामटा द्वितीय व अंश मोरी तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में अमृता कफनोल प्रथम, काव्या चिंवा मोरी द्वितीय व समीजा चिन्यालीसौड़ तृतीय रहीं।
वॉलीबॉल बालक वर्ग में में मोरी प्रथम व नौगांव द्वितीय खो-खो बालक व बालिका दोनों वर्ग) में नौगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में मोरी व बालिका वर्ग में डुंडा द्वितीय रहे। कबड्डी बालक व बालिका दोनों वर्ग में नौगांव प्रथम रहा, जबकि बालक वर्ग में डुंडा और बालिका वर्ग में मोरी उपविजेता बने।
समापन समारोह के अवसर पर रामचंद्र पंवार, बलदेव असवाल, चरण असवाल, त्रेपन रावत, विनोद रतूड़ी, सुरेंद्र चौहान, कविता जैन, विनीता रतूड़ी, लज्जा, बिंद्रा ठाकुर, मीनाक्षी, पूजा रावत, हेमलता बंधानी, रोशनी गढ़ोही, संगीता रावत, दीपिका कंडियाल सहित अनेक शिक्षक, खेल प्रेमी और अभिभावक मौजूद रहे।

