​पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी कलोगी में धूमधाम से मनाया गया ‘वन्य जीव सप्ताह’

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो
​नौगांव : पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी में 3 अक्टूबर 2026 को वन्य जीव सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) के तहत विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
​कार्यक्रम का आयोजन मुंगरसन्ती रेंज की वन क्षेत्राधिकारी निधि नेगी और वन दरोगा स्वरूप चंद रमोला के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को जंगलों की सुरक्षा, वन्य जीवों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया।
​इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत, बैज अलंकृत करने तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
​समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवप्रसाद नौटियाल, पीटीए अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, एसएमसी अध्यक्ष रामचंद्र थलियाल तथा जयप्रकाश थलियाल सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जनार्दन प्रसाद डोभाल और खुशपाल सिंह रावत ने किया।
​इस अवसर पर कविता राणा, राजवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, संदीप सेमवाल, राजेंद्र सिंह राणा, ऋद्रेश्वरी देवी, कुलवीर महर, भरत उनियाल, आदित्य नौटियाल तथा विपिन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *